फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Innocent murder

अपहरण के बाद मासूम का कत्ल

Tue, 17 Nov 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Tue, 17 Nov 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन

सदरपुर थाना क्षेत्र के बजेहरा गांव से लापता हुए एक मासूम का शव मंगलवार सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित एक खंडहर से बरामद हुआ। वह सोमवार दोपहर से लापता था।

विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की दम घुटने से मौत की बात सामने आ रही है। खबर पाकर सीओ के साथ डॉग स्क्वायड टीम ने भी जांच की। एसओ शिव गोपाल सिंह का कहना है कि घटना को लेकर सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


बजेहरा गांव निवासी मुजीब का तीन वर्षीय बेटा नाजिम सोमवार दोपहर घर से खेलने निकला था। दोपहर करीब दो बजे उसकी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला।

मंगलवार भोर गांव निवासी जगमोहन पास के ही खंडहर नुमा मकान में नित्यक्रिया के लिए गया तो वहां मासूम का शव पड़ा था। जगमोहन का शोर सुनकर ग्रामीण भी मौके की ओर भागे। इस बीच मुजीब के घर वालों को खबर दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मासूम की दाहिनी आंख की पलकें कटी हुई थीं। शरीर पर भूसा लगा हुआ था। थोड़ी ही देर में सीओ बिसवां बीवी सिंह, सदरपुर एसओ शिव गोपाल सिंह के अलावा रामपुर कलां, रामपुर मथुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई।

डॉग स्क्वायड टीम ने भी जांच की। बालक के परिवारीजन हत्या किए जाने की बात कह रहे थे। गांव में चर्चा है कि तंत्र-मंत्र के फेर में बच्चे की बलि दी गई है। हालांकि पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


वहीं सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटना बताया जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बालक की मुुंह दबाकर हत्या की गई है। एसओ का कहना है कि घटना में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed