{"_id":"6f60449418d90ea843483c1cbd93f0c0","slug":"husband-murdered-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को काट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को काट डाला
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Tue, 30 Jun 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के आलमनगर मोहल्ले में एक शराबी ने नशे में धुत होकर अपनी पत्नी की धारदार से काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद लोगों ने आरोपी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आला कत्ल भी बरामद कर लिया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
आलमनगर निवासी संजय राठौर ने मंगलवार देर शाम धारदार हथियार से काटकर पत्नी रेशमा (35) की हत्या कर दी। रेशमा के भाई शहर के सलेमपुर अलीरजा निवासी अमित ने बताया कि बहनोई संजय अक्सर नशे में धुत होकर उसे पीटता था।
विज्ञापन
करीब पंद्रह दिन पूर्व भी उसने पिटाई की थी। उसका कहना है कि मंगलवार शाम उसकी बहन ने फोन से सूचना दी कि उसका पति शराब पीकर आया है और वह उसकी पिटाई कर रहा है।
विज्ञापन
बचाव की मदद मांगने पर वह अपने घर से अन्य भाइयों के साथ चल दिया। जब वह आलमनगर पहुंचा तो उसकी बहन धारदार हथियार के हमले से मरणासन्न हालत में पड़ी थी और उसका बहनोई गायब था।
अमित ने बताया कि इस पर उसने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। साथ ही लोगों के बताने के मुताबिक वह बहनोई को पकड़ने निकला तो वह आलमनगर के पास पुल पर मिला गया। जिसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इस बीच पुलिस भी पहुंच गई।
पुलिस ने मरणासन्न हालत में घर के अंदर पड़ी रेशमा को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। साथ ही आरोपी संजय राठौर को भी हिरासत में लेकर उसको अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आला कत्ल बरामद कर लिया है।
इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला का कहना है कि आरोपी की पिटाई के कारण तबियत बिगड़ गई है। उसे हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आला कत्ल बरामद कर लिया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।