फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Historysiter killed by villagers beat

हिस्ट्रीशीटर को ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला

Wed, 13 Apr 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Apr 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Historysiter killed by villagers beat
सदरपुर क्षेत्र में हुई हत्या के बाद पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृत युवक के परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बहन की लव मैरिज से खफा दो भाइयों ने मंगलवार रात कई बदमाशों के साथ मिलकर उसकी ससुराल में धावा बोल दिया। विरोध करने पर बहन के पति व जेठ को गोली मार दी। इसके बाद हमलावर युवती को उठा कर ले जाने लगे। इसी बीच फायरिंग की आवाज सुन ग्रामीणों ने घेराबंदी कर ली।

विज्ञापन


खुद को घिरते देख बदमाश युवती को छोड़कर मौके से भाग निकले पर एक हिस्ट्रीशीटर उनके हत्थे चढ़ गया। नाराज भीड़ ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। खबर पाकर एएसपी व सीओ मौके पर पहुंचे और जांच की। मामला सदरपुर का है।
विज्ञापन


सदरपुर के ग्राम लंघनिया निवासी सोबरन 2013 में थानगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुरवा निवासी अपने बहनोई सियाराम की बहन अनीता को भगा ले गया था। मामले में केस भी दर्ज हुआ था पर कोर्ट के समक्ष अनीता ने सोबरन के साथ जाने की बात कही थी। इस पर कोर्ट ने अनीता को सोबरन के सुपुर्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने घरवालों के विरोध के बाद भी शादी कर ली थी। मंगलवार रात अनीता के भाई सियाराम व पुत्तीलाल, हिस्ट्रीशीटर हनुमान व उसके चार साथियों को लेकर सदरपुर पहुंच गए। ये लोग असलहों के बल पर अनीता को जबरन ले जाने लगे। घरवालों ने विरोध किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। करीब पांच राउंड फायरिंग में अनीता के पति सोबरन व जेठ बहादुर गोली लगने से जख्मी होकर मौके पर ही गिर पड़े।

इस पर हमलावर युवती को लेकर निकल भागे। वहीं, फायरिंग की आवाज सुन ग्रामीण भी लाठी-डंडों से लैस होकर सोबरन के घर की ओर भागे और हमलावरों को घेर लिया। ग्रामीणों का गुस्सा भांप हमलावर युवती को छोड़ भागने लगे लेकिन एक बदमाश भीड़ के हत्थे चढ़ गया। जिसे ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला। उसकी पहचान हनुमान (55) पुत्र कामता निवासी भैंसहा थाना सकरन के रूप में हुई है। 

सूचना मिलते ही सदरपुर, थानगांव, रामपुर मथुरा समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस को बदमाश के पास से एक तमंचा, छह खोखा व एक जिंदा कारतूस मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को सीएचसी महमूदाबाद भेजा गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।


थानाध्यक्ष यदुनंदन सिंह ने बताया कि सोबरन की तहरीर पर सियाराम व पुत्तीलाल पुत्रगण देवतादीन व चार अन्य के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। खबर पाकर एसपी बालेंदु भूषण सिंह, एएसपी सुभाष चंद्र गंगवार, सीओ महमूदाबाद भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed