{"_id":"585d6c9e4f1c1b0f15e39721","slug":"he-bus-driver-was-drunken-rampage","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत बस चालक ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत बस चालक ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Fri, 23 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैराबाद रेलवे स्टेशन के निकट मदीना होटल के पास गुरुवार शाम रोडवेज बस चालक ने नशे में धुत होकर बस बीच सड़क पर खड़ी कर दी। इससे जाम लग गया। हालांकि पुलिस के पहुंचने पर चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। पुलिस का कहना है कि परिवहन निगम के अफसरों को सूचना दे दी गई है।
परिवहन निगम की गोला डिपो की एक बस के चालक ने गुरुवार को खैराबाद में स्टेशन रोड पर मदीना होटल के करीब सड़क पर बस खड़ी कर दी। इससे जाम लग गया। लोगों के टोकने पर नशे में धुत चालक बस को इधर-उधर दौड़ाने लगा। अनहोनी से बचने के लिए लोग भागने लगे। इससे दहशत फैल गई। कुछ लोगों ने अनहोनी को बचाने के लिए बस की चाभी निकाल ली और पुलिस को सूचना दी।
खबर पाकर पुलिस पहुंच गई। हालांकि तब तक चालक वहां से भाग निकला। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। एसओ मनोज यादव का कहना है कि बस को कब्जे में लेकर परिवहन निगम के अधिकारियों को जानकारी दी गई है।