फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Harsh firing in wedding, the groom was shot in the head

शादी में हर्ष फायरिंग, दूल्हे के सिर में लगी गोली

Wed, 17 Feb 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Wed, 17 Feb 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के प्रेम नगर मोहल्ले में स्थित एक गेस्ट हाउस में बुधवार रात शादी समारोह में द्वारचार के दौरान हर्ष फायरिंग में दूल्हे के सिर पर गोली लग गई। इससे शादी समारोह में हड़कंप मचा गया। आनन-फानन में घायल दूल्हे को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


शहर के शास्त्री नगर मोहल्ला निवासी उमाशंकर रस्तोगी के पुत्र अमित रस्तोगी की बुधवार रात को प्रेम नगर में बारात गई थी। वहां गेस्ट हाउस के गेस्ट पर द्वारचार के दौरान ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक गोली घोड़ी पर सवार दूल्हे अमित के सिर में जा धंसी।
विज्ञापन


इससे वह घोड़ी से गिरकर तड़पने लगा। इससे वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अमित को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखकर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शहर कोतवाल दीपक शुक्ल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed