{"_id":"578fb2ad4f1c1b3526c4b431","slug":"gold-chain-looted-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक आवास के पास शिक्षिका की चेन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक आवास के पास शिक्षिका की चेन लूटी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : amar ujala
सिधौली के गांधीनगर मोहल्ले में सपा विधायक मनीष रावत के आवास से चंद कदमों की दूरी पर बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक शिक्षिका की चेन लूट ली। शिक्षिका का शोर सुनकर कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आए। सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
सिधौली के गांधीनगर निवासी शिक्षिका रश्मि पत्नी वीके त्रिवेदी बुधवार दोपहर घर से निकल कर रोड पर पहुंची थी। इसी दौरान उधर से गुजरे बाइक सवार बदमाशों ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली और भाग निकले।
विज्ञापन
चंद कदमों की दूरी पर ही सपा विधायक मनीष रावत का भी आवास है। शोर सुनकर कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन बाइक सवार लोग पकड़ में नहीं आ सके। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन