{"_id":"59a1bc2e4f1c1b400c8b47eb","slug":"gangrape-withteenager-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाता ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकरन थाना क्षेत्र में तीन युवकों ने गांव की ही एक किशोरी से गैंगरेप किया। वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब किशोरी चारा लेने खेत गई थी। वारदात के चलते किशोरी की हालत बिगड़ गई। उसका इलाज प्राइवेट अस्पताल में कराया गया है। मामला एक सप्ताह पूर्व का है, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पक्ष एक ही गांव के हैं। इससे तनाव है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी किशोरी (15) गांव के बाहर जानवरों के लिए चारा लेने गई थी। बताते हैं कि वहां पर गांव के ही फारूख, इदरीश व इमरान पहले से ही घात लगाकर बैठे थे। किशोरी जैसे ही खेत पहुंची, तीनों युवकों ने उसे दबोच लिया। जिसके बाद उसे धमकाते हुए तीनों ने दुष्कर्म किया। गैंगरेप से किशोरी की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
इस पर तीनों युवक वहां से निकल भागे। परिवार के सदस्यों का कहना है कि काफी देर तक जब किशोरी घर नहीं पहुंची, तब उसकी तलाश की गई। इसी दौरान खेत में किशोरी बेहाल हालत पड़ी मिली। वह बेहोश थी। इसके बाद उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। किशोरी को दो दिन बाद होश आया, लेकिन वह इस कदर डरी हुई थी, कि अपने साथ क्या हुआ, यह नहीं बता पा रही थी।
विज्ञापन
गुरुवार रात किशोरी ने परिवार को आरोपियों के नाम बताए। इस पर परिवार ने शुक्रवार को फारूख, इदरीश व इमरान के खिलाफ थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष नवेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि परिवार की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी की हालत खतरे से बाहर है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार देर रात नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।