{"_id":"0ce382c3ec57fc06cb433e523c5a9b9d","slug":"four-homes-theft-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घरों में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार घरों में चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदना क्षेत्र के तीन स्थानों से मंगलवार रात चोरों ने नगदी, जेवर समेत करीब एक लाख रुपये का माल पार कर दिया। पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि चोरी की सिर्फ एक घटना की सूचना मिली है। वहीं, लहरपुर के अरूवा मजरा बेनी सरांय गांव में एक घर से नगदी व गहने समेत 50 हजार रुपये कीमत का सामान चोरी हो गया।
संदना थाना क्षेत्र के गोपालपुर पश्चिमी निवासी बृजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि मंगलवार रात पेड़ के सहारे घर में घुसे चोर सात हजार की नगदी, 50 हजार रुपये कीमत के जेवर समेत करीब 70 हजार रुपये का माल चुरा ले गए। इसके अलावा परसेहरा निवासी रामचंद्र के घर में घुसे चोर दो मोबाइल फोन सहित करीब दस हजार रुपये कीमत का सामने चुरा ले गए।
इसी क्षेत्र के भगवंतापुर निवासी गंगाराम के घर में भी मंगलवार रात चोरी हो गई। चोर उसके घर से 20 हजार रुपये कीमत का सामान चुरा ले गए। मंगलवार सुबह तीनों पीड़ितों ने थाने में सूचना दी। एसओ संदीप सिंह का कहना है कि गोपालपुर पश्चिमी में हुई चोरी की सूचना मिली है। उसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
लहरपुर के अरूवा मजरा बेनी सरांय गांव निवासी देवेंद्र नाथ का कहना है कि मंगलवार रात उसके घर में घुसे चोर 86 सौ रुपये कैश, जेवर, बर्तन, कपड़े समेत लगभग 50 हजार रुपये कीमत का सामान चुरा ले गए। इंस्पेक्टर विनय गौतम का कहना है कि मामले की सूचना मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।