फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Four died in accidents

हादसाें में चार की जान गई

Mon, 24 Aug 2015 10:49 PM IST
Updated Mon, 24 Aug 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
रामपुर मथुरा इलाके में ग्राम सधवापुर निवासी इलियास के मकान की दीवार रविवार रात पड़ोसी फूलचंद के छप्पर घर पर गिर गई। छप्पर के नीचे सोए फूलचंद के परिवारीजन दीवार के मलबे में दब गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मलबा हटा कर दबे लोगों को बाहर निकाला लेकिन तब तक फूलचंद की दो पुत्रियों आठ वर्षीय रोहिणी व पांच वर्षीय सुजीता की मौत हो चुकी थी। फूलचंद व उसकी पत्नी कलावती, डेढ़ वर्षीय पुत्र अनिमेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्हें सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, एसडीएम अजय कुमार व एसओ ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानपुर इलाके में नया गांव कैमहरा खुर्द निवासी श्रीराम के परिवारीजन रविवार रात दीवार पर पड़े छप्पर के नीचे सो रहे थे। सोमवार की तड़के दीवार समेत छप्पर गिर गया। उसके नीचे श्रीराम के परिवारीजन दब गए।

जानकारी होते ही ग्रामीणों ने दौड़कर छप्पर व दीवार का मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला लेकिन तब तक ऊषा (18) पुत्री श्रीराम की मौत हो चुकी थी। ऊषा की मां श्यामा देवी (45), भाई रामखेलावन (22), चंद्रभाल (15), रामचंद्र (7) और बहन अनीता (10) जख्मी हो गई।

इन घायलों को सीएचसी बिसवां ले जाया गया। क्षेत्रीय लेखपाल ने हादसे की जानकारी करने के साथ मृतक आश्रित को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। रामपुर मथुरा क्षेत्र में बोधेपुरवा गांव निवासी प्रताप (40) सुबह घर में दीवार पर पड़े छप्पर के नीचे सो रहा था।


इस बीच अचानक दीवार व छप्पर गिर गया। प्रताप की उसके नीचे दबने से मौत हो गई। एसडीएम महमूदाबाद अजय कुमार के मुताबिक आपदा में मृतक परिवारों को आठ लाख व गृह अनुदान राशि जल्द दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed