फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Four couple looted

दंपति समेत चार से सरेराह लूट

Sun, 20 Sep 2015 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sun, 20 Sep 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन

खैराबाद थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने असलहे के बल पर रविवार को दिनदहाडे़ दंपति समेत चार लोगों से लूटपाट की। लूट का शिकार हुए लोग अलग-अलग बाइकों पर सवार थे।

विज्ञापन


बदमाशों ने असोढ़ मार्ग पर बाइक सवारों को निशाना बनाया। करीब डेढ़ लाख रुपये की लूट बताई जा रही है। रामकोट के मोहल्ला विकास नगर निवासी अनूप कुमार अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में मानपुर गया था। रविवार दोपहर अनूप पत्नी के साथ लौट रहा था।
विज्ञापन


खैराबाद थाना क्षेत्र में असोढ़ मार्ग पर रेल क्रॉसिंग के निकट बाइक पर सवार दो सशस्त्र नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए मोटर साइकिल रोक ली। इससे पहले कि दंपति कुछ समझ पाते बदमाशों ने असलहा कनपटी पर सटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद अनूप की पत्नी के जेवर उतरवा लिए और पांच हजार की नगदी व मोबाइल लूट लिया। जिसके बाद मुंह न खोलने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इसके बाद बदमाशों ने असोढ़ निवासी तबरेज आलम की बाइक को रोक लिया।

तबरेज के साथ के साथ उसका रिश्तेदार रहिमाबाद निवासी इंतियाज अहमद भी था। बदमाशों ने तरबेज व उसके रिश्तेदार को धमकाते हुए दो मोबाइल फोन व 8550 रुपये लूट लिए। इन दोनों को भी बदमाश मुंह न खोलने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।

बदमाशों के जाने के बाद चारों पीड़ितों ने खैराबाद थाने में तहरीर दी है। अनूप कुमार का कहना है कि बदमाश मुंह को कपड़े से ढके हुए थे, इस वजह से उन्हें पहचान नहीं सका, बदमाश करीब सवा लाख रुपये कीमत का माल लूट ले गए हैं।


दिनदहाड़े हुई इस लूट की वारदात से लोग डरे हुए हैं। थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed