{"_id":"56f16da74f1c1b0367f14d24","slug":"four-arrested-with-250-grams-of-heroin","type":"story","status":"publish","title_hn":"250 ग्राम हेरोइन के साथ चार को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
250 ग्राम हेरोइन के साथ चार को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Tue, 22 Mar 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली कोतवाली पुलिस ने क्राइम ब्रांच टीम के साथ मिलकर सोमवार रात एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीमों ने पिसावां तिराहे चार लोगों को ढाई सौ ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 50 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है। चारों आरोपी लखीमपुर जिले हैं।
विज्ञापन
सीओ सदर ने बताया कि क्राइम ब्रांच व पुलिस टीम ने महोली कोतवाली क्षेत्र के पिसावां तिराहे के पास से मुखबिर की सूचना पर चार लोगों को पकड़ा। इनकी पहचान खीरी जिले के मितौली क्षेत्र के छाऊपुरवा निवासी बहादुर वर्मा, इसी क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी मिथिलेश सिंह, इसी जिले के धौरहरा क्षेत्र के शुक्लीपुरवा निवासी विनय अवस्थी, इसी क्षेत्र के जोधापुर निवासी अरविंद मौर्य शामिल हैं।
विज्ञापन
आरोपियों के पास से 250 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है। इसके अलावा बदमाशों के पास से दो बाइक, चार मोबाइल भी मिले हैं।
विज्ञापन