फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   For the sake of a false promise of marriage, two arrested

शादी का झांसा देकर की ठगी, दो गिरफ्तार

Sun, 20 Aug 2017 11:54 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Aug 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
For the sake of a false promise of marriage, two arrested
ठगी - फोटो : symbolic

थाना क्षेत्र में पुलिस ने शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए ठगों में एक लखीमपुर जिले का निवासी बताया जा रहा है। दोनों ठग अब तक कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। पुलिस ने उन्हें ऐसे मौके पर गिरफ्तार किया, जब दोनों एक व्यक्ति से रुपये लेने तंबौर आए थे।

विज्ञापन


तंबौर के ग्राम ननुई निवासी राजाराम को दो व्यक्तियों ने विवाह कराने का झांसा देकर 30 हजार रुपये ठग लिए। जब राजाराम ने विवाह कराने को कहा, तब दोनों व्यक्तियों ने 19 हजार रुपये की और डिमांड की। इस पर राजा राम को संदेह हुआ, उसने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद दोनों व्यक्तियों को तंबौर कस्बा बुलाया।
विज्ञापन


इस पर दोनों व्यक्ति 19 हजार रुपये के लालच में तंबौर पहुंच गए। यहां पर उपनिरीक्षक राधेश्याम पांडेय व कैलाश यादव ने पुलिस बल के साथ पहले ही नाकेबंदी कर रही थी। जैसे ही दोनों ठग वहां पहुंचे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया कि पकड़े गए दोनों व्यक्ति शातिर ठग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उन्होंने कई अन्य लोगों को भी ठगने की बात स्वीकार की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान लखीमपुर खीरी के शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव बड़ेहरा निवासी मासूम अली व ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम ऊंचगांव निवासी पप्पू के रूप में हुई है। इस मामले में दोनों ठगों को जेल भेजा जा रहा है।


विवाह का झांसा देकर ठगी करने वाले बदमाश जब पुलिस की गिरफ्त में आए। तब उन ठगों के शिकार भी सामने आने लगे हैं। ननोइया निवासी छोटकन्न ने बताया कि ये दोनों ठग कुछ दिन पहले विवाह के नाम पर उससे भी 30 हजार रुपये ठग ले गए। जबकि सिकरोहर निवासी रामकुमार ने बताया कि उससे दोनों ने 70 हजार रुपये ठगे हैं। ऐसे ही अन्य कई पीड़ित भी सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed