फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Flirting with two women in auto

ऑटो में तीन युवकों ने दो युवतियों से की छेड़खानी

Wed, 26 Oct 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 26 Oct 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Flirting with two women in auto
auto - फोटो : auto

शहर से ऑटो रिक्शे पर सवार होकर घर जा रही दो युवतियों को ऑटो में ही दबोच कर चालक समेत तीन यवकों ने छेड़खानी की। युवतियों के विरोध करने पर मनचलों ने असलहा तान दिया और जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया।

विज्ञापन


शहर के एक चौराहे पर पहुंचकर युवतियों ने चिल्लाते हुए ऑटो से कूद कर मनचलों से खुद को छुड़ाया। ऑटो से कूदने के कारण दोनों युवतियां बुरी तरह चोटिल हो गईं। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवतियों को जिला अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


 शहर के लालबाग से घर जाने के लिए बुधवार की देर शाम दो युवतियों ने ऑटो रिक्शा पकड़ा था। ऑटो पर सवार होकर दोनों युवतियां घर जा रही थी। जब यह दोनों ऑटो से शहर के श्याम नाथ रोड पर ईदगाह के पास पहुंची तभी आटो में सवार ऑटो चालक सहित तीन लोगों ने दोनों युवतियों से छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर दोनों युवतियों ने विरोध किया तो एक मनचले ने तमंचा निकाल लिया। तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। जिससे दोनों युवतियां सहम गई। इस दौरान मनचले ऑटो में दोनों युवतियों के साथ छेड़खानी करते रहे। आगे बढ़ने पर जब युवतियां चौराहे के करीब पहुंची। तो शोर मचाते हुए चलते आटो से कूद गई।

जिससे सड़क पर गिरकर दोनों बुरी तरह जख्मी हो गई। युवतियों के कूदने के बाद ऑटो चालक मय वाहन भाग निकला। युवतियों को सड़क पर पड़ा देखकर स्थानीय लोगों ने मदद की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवतियों को जिला अस्पताल पहुंचाया है।


घटना को लेकर कोतवाल परशुराम सिंह का कहना है कि दो लड़कियों के टेंपो से कूदने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की गई है। लड़कियों के साथ क्या घटना हुई है। इसकी तहकीकात की जा रही है। जांच के बाद अवश्य करवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed