फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Five nominations in gangrape

महिला से गैंगरेप में पांच नामजद, दो की तलाश

Tue, 14 Nov 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 14 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
Five nominations in gangrape
पुलिस - फोटो : SELF

लहरपुर क्षेत्र में महिला से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों में से एक वक्फ बोर्ड के पदाधिकारी का भतीजा बताया जा रहा है।

विज्ञापन


लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक महिला से पांच युवकों ने गैंगरेप किया था। क्षेत्र में ही एक चौराहे के पास पड़ी मिली महिला की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने गौरिया प्रहलादपुर निवासी शानू, इसराइल और जुबेर उर्फ राजा समेत पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप आदि आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने शानू, इसराइल और शेखन टोला निवासी जुबेर उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से जुबेर एक वक्फ बोर्ड के पदाधिकारी का भतीजा बताया जा रहा है। घटना में नामजद मन्ने व बदशाह फरार हैं, इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लहरपुर इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि, गैंगरेप के मामले में कोतवाली क्षेत्र के गौरिया प्रहलादपुर निवासी शानू, इसराइल, लहरपुर कस्बा के शेखन टोला निवासी मोहम्मद जुबेर उर्फ राजा तथा उसके दोस्त मन्ने व बादशाह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जुबेर, शानू व इसराइल को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि फरार आरोपी मन्ने व बादशाह की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed