{"_id":"58dfec6f4f1c1b866b63ed1f","slug":"five-lack-of-goods-burnt-in-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घरों में लगी आग, तीन लाख का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच घरों में लगी आग, तीन लाख का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
हरगांव थाना क्षेत्र के सुजौलापुर हैदरपुर गांव में शनिवार को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने से गांव के पांच मकान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। करीब तीन लाख की संपत्ति राख हो गई। तहसील प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
सुजौलापुर हैदरपुर गांव निवासी अय्यूब के यहां शनिवार को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जब तक लोग आग बुझाने की कोशिश करते, लपटें बेकाबू हो गईं। देखते ही देखते ही आग ने अय्यूब के अलावा वसीम, लियाकत, सिद्दीक व प्रताप के घर को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
इन लोगों के घरों से करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति बर्बाद हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।