फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Firing on youth in sitapur

युवक पर झोंका फायर 

Fri, 24 Feb 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 24 Feb 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Firing on youth in sitapur
फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

जेल से बाहर आए एक युवक पर देर शाम घात लगाकर बैठे हमलावरों ने फायर झोंक दिया। इस हमले में युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। वारदात कस्बे से घर जाते समय अंजाम दी गई।

विज्ञापन


घटना को अंजाम देकर हमलावर रफूचक्कर हो गए। जानलेवा हमले में बुरी तरह जख्मी युवक को पीएचसी लाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

थानाक्षेत्र के ग्राम लुधौरा में रहने वाला दुर्गेश सिंह पुत्र हरिपाल शुक्रवार की शाम अपनी कार से कमलापुर आया था। देर शाम वह अकेला घर वापस जा रहा था। चंदेहरा मोड़ की ओर गाडी पहुंचने ही पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरो ने रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन


आरोप है तमंचे के बल पर गाड़ी से उतारकर हमलावरों ने पहले पिटाई की फिर फायर झोंक दिया। गोली दुर्गेश के कंधे में लगी और वह गिर पड़ा। दुर्गेश के जमीन पर गिरते ही हमलावर भाग खड़े हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शोरगुल व फायर की आवाज सुनकर आस-पडोस के कुछ लोग वहां पहुंच गए। घायल दुर्गेश को पीएचसी लाया गया। जहां से हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।



थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश शुक्ल ने बताया कि घायल दुर्गेश ने गांव के ही कुछ लोगों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। दुर्गेश एक छात्रा के अपहरण की कोशिश में जेल जा चुका है। हाल मे ही छूटा है। जिस छात्रा को अपहरण की कोशिश मे उसे जेल हुई उसी के पिता पर हमले का आरोप है। अभी तक तहरीर नही मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed