फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fire caused by a short circuit in PNB

पीएनबी में शार्ट सर्किट से लगी आग, दस्तावेज राख

Sun, 29 Nov 2015 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sun, 29 Nov 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन

महोली कस्बे में मिल गेट के करीब स्थित पंजाब नेशनल बैंक में रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे भीषण आग लग गई। बैंक से धुआं निकलते देखकर लोगों ने अफसरों को सूचना दी।

विज्ञापन


दमकल टीम ने बैंक अधिकारियों की मौजूदगी में गेट का ताला तोड़ किसी तरह लपटों पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। दमकल टीम के मुताबिक बैंक के दस्तावेज जलकर राख हो गए हैं।
विज्ञापन


जबकि बैंक का लॉकर व कैश आदि सुरक्षित है। रविवार की छुट्टी के चलते बैंक में कोई ग्राहक मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

महोली कस्बे में मिल गेट के करीब पंजाब नेशनल बैंक की शाखा है। रविवार की छुट्टी के कारण बैंक बंद था। करीब दो बजे कुछ लोगों ने बैंक शाखा से धुआं उठते देख। आननफानन पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही दमकल टीम को फोन कर दिया गया। जिला मुख्यालय से जब तक दमकल टीम पहुंची, लपटें और भड़क चुकी थीं। दमकल टीम ने अफसरों के आदेश पर गेट का ताला तोड़ आग बुझाई।

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह लपटों पर काबू पाया जा सका। सीएफओ नेमचंद ने बताया कि आग से बैंक के कागजात जल गए हैं, लेकिन लॉकर व कैश आदि सुरक्षित है। खबर पाकर रामकोट पीएनबी शाखा प्रबंधक संजय शुक्ला भी मौके पर पहुंचे।


उनके मुताबिक कंप्यूटर के यूपीएस से शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है। ग्राहकों का कोई नुकसान नहीं हुआ है। बैंक का फर्नीचर व दस्तावेज जलकर राख हो गए हैं। मौके पर पहुंचे महोली बैंक शाखा प्रबंधक एसके बाजपेयी ने बताया कि कई दस्तावेज जल गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed