फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Finance company personnel spoil Rs 5.60 lack

फाइनेंस कंपनी के कर्मियों से सरेराह लूटे 5.60 लाख

Thu, 19 Nov 2015 11:32 PM IST
सीतापुर/अमरउजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमरउजाला ब्यूरो Updated Thu, 19 Nov 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
रामकोट क्षेत्र में रेल क्रॉसिंग के निकट गुरुवार शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहे के बल पर पीटूपी माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से पांच लाख साठ हजार रुपये लूट लिए। बदमाश दो मोबाइल भी छीन ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। कंपनी ग्रामीण क्षेत्रों में एचडीएफसी बैंक के खाताधारकों को पैसा बांटती है। उधर, कुछ देर बाद ही शहर कोतवाली में 30 हजार रुपये की लूट की सूचना से हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


मछरेहटा निवासी अभिनव व मिश्रिख निवासी श्याम लखन ने बताया कि वे लोग माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। कंपनी ग्रामीण क्षेत्रों में एचडीएफसी बैंक से जुड़े खाताधारकों को पैसा उपलब्ध कराती है। अभिनव ने बताया कि गुरुवार को दोनों ने सीतापुर में एचडीएफसी की बैंक की शाखा से पांच लाख साठ हजार रुपये निकाले और बाइक से मिश्रिख के लिए   चल दिए।
विज्ञापन


रामकोट इलाके में सीतापुर-मिश्रिख मार्ग पर रेल क्रॉसिंग के निकट ब्रेकर की वजह से बाइक धीमी होते ही एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आ धमके। बदमाशों ने असलहा दिखाकर व बाइक आगे लगा दी और बैग में रखे पांच लाख साठ हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने जेब से दो मोबाइल व बाइक की चाभी भी छीन ली और भाग निकले। जिसके बाद किसी तरह उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। उधर, शहर कोतवाली इलाके में एक व्यक्ति से 30 हजार रुपये लूटे जाने की खबर ने हड़कंप मच गया। सीओ राहुल मिठास का कहना है कि रामकोट में पांच लाख साठ हजार रुपये की  लूट हुई है। शहर में भी लूट की सूचना मिली थी, लेकिन किसी ने न ही थाने में तहरीर दी और न ही उसका पता चल पाया है। रामकोट में हुई लूट मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed