{"_id":"5777f68c4f1c1b0b7279bc25","slug":"fight-in-open-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुली बैठक में चले लाठी-डंडे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुली बैठक में चले लाठी-डंडे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
fight
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा चयन को लेकर शनिवार को हुई खुली बैठक में जमकर बवाल हुआ । पुलिस की मौजूदगी में दो पक्षों में लाठी-डंडे चले और हाथापाई हुई। घटना में प्रधान समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विकास खंड क्षेत्र के ग्रामसभा रामपुर भूड़ा तेजीपुरवा में शनिवार को कोटे के चयन के लिए खुली बैठक बुलाई गई थी। इस मौके पर देवीशरण, विंदेश्वरी तथा रुपा ने कोटे के लिए उम्मीदवारी दर्ज कराई। पर्यवेक्षणीय अधिकारी व सेक्रेटरी सेवकराम की मौजूदगी में चयन प्रक्रिया चल रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान विवाद हो गया। तकरार बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई, लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडे बरसाने लगे। पुलिस बल ने हस्तक्षेप किया, लेकिन विवाद बढ़ता ही चला गया। मौके पर मौजूद पिसांवा थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने मदद मांगी।
विज्ञापन
इस पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को खदेड़कर विवाद शांत किया। तब तक ग्राम प्रधान गंगाराम, अवधेश, लाला, बांके, गनेशी आदि घायल हो चुके थे। घायलों ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। क्षेत्राधिकारी कपिल देव सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।