फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fair ticket vendor shot dead

मेले में टिकट विक्रेता की गोली मारकर हत्या

Fri, 23 Dec 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Fri, 23 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Fair ticket vendor shot dead
बिसवां मेले में टिकट विक्रेता की हत्या के बाद जांच करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
हजरत गुलजार शाह मेले में काला जादू व डांस शो के टिकट विक्रेता भीम सिंह की शुक्रवार देर शाम कुछ हमलावरों ने गोली मार दी। आननफानन लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, मेले में गोली चलने की आवाज सुनकर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


लोग दुकानें बंद कर भाग गए। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। बताते हैं कि टिकट विक्रेता से दोपहर में कुछ लोगों का विवाद हुआ था। वह शाहजहांपुर जिले के निवासी था। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर मामले में केस दर्ज किया जाएगा। कत्ल के बाद मेले में चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


बिसवां में चल रहे हजरत गुलजार शाह मेले में शाहजहांपुर निवासी अनिल कुमार ने काला जादू व डांस शो का प्रोग्राम चलाने के लिए अपनी पार्टी लगाई थी। यहां टिकट वितरण का काम शाहजहांपुर निवासी भीम सिंह (30) पुत्र कंचनलाल देखता था। शुक्रवार दोपहर टिकट को लेकर कुछ लोगों से भीम सिंह का विवाद हुआ था। बताते हैं कि झुंड बनाकर आए करीब छह युवक बिना टिकट कार्यक्रम देखना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मना करने पर  सभी युवक चले गए, लेकिन देर शाम जब फिर से शो शुरू हुआ तो वहीं युवक झुंड में फिर पहुंच गए। इन लोगों ने फिर बिना टिकट शो देखने की जिद की, लेकिन जब भीम ने मना कर दिया तो एक युवक ने सरेशाम सीने से सटाकर उसे गोली मार दी और भाग निकले। गोली लगते ही भीम सिंह गिर पड़ा। आननफानन में उसे सीएचसी बिसवां ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


उधर, मेले में फायर होते ही भगदड़ मच गई। मेले में बाहर से आए दुकानदार भी भाग निकले। खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। वहीं समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। एसएसआई सियाराम वर्मा का कहना है कि तहरीर आने पर केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मेले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed