फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fail in rape, attack girl

दुराचार में असफल होने पर छात्रा की गर्दन काटी 

Tue, 16 Aug 2016 11:46 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 16 Aug 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Fail in rape, attack girl
rape victim - फोटो : Demo Pic

स्कूल से घर जा रही आठवीं की छात्रा को एक दरिंदे ने मंगलवार दोपहर दुराचार की नीयत से दबोच लिया। गन्ने के खेत में उसके साथ रेप की कोशिश की व विरोध करने पर धारदार हथियार से उसका गला रेतने के बाद भाग निकला। घर पहुंची छात्रा को परिवारीजन सीएचसी ले गए, जहां से उसे गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


महमूदाबाद क्षेत्र के एक गांव की किशोरी (16) एक स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती है। मंगलवार दोपहर एक बजे वह स्कूल से अपने घर जा रही थी।  स्कूल से कुछ दूरी पर ही गन्ने के खेत में घात लगाए बैठे एक युवक ने छात्रा को दबोच लिया और दुराचार का प्रयास किया। किशोरी ने शोर मचाया तो युवक ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन


अस्मत बचाने के लिए छात्रा ने काफी देर तक संघर्ष किया। इस पर आरोपी ने उसके शरीर पर कई जगह वार कर दिए। दुराचार में असफल रहने पर आरोपी ने छात्रा का गला रेत दिया और मौके से भाग निकला। घटना के बाद छात्रा किसी तरह घर पहुंची और परिवारीजनों को आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरवाले उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। सीएचसी महमूदाबाद में हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने किशोरी को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। कोतवाल रमेश चंद्र ने बताया कि घटना को लेकर तहरीर नहीं मिली है। हमलावर युवक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed