{"_id":"5810e6264f1c1bcf75bc407d","slug":"eveteasing-with-patient","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के बहाने डॉक्टर ने युवती को छेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलाज के बहाने डॉक्टर ने युवती को छेड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
rape
युवती को इलाज के बहाने कमरे में ले जाकर जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. एनके प्रजापति ने छेड़छाड़ की। डॉक्टर की गलत हरकत पर युवती भड़क गई और कमरे के बाहर आकर चिल्लाने लगी।
विज्ञापन
इस पर हड़कंप मच गया। सूचना पर परिवारीजन व पुलिस भी आ गई। कोतवाल परशुराम सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
शहर की एक युवती बुधवार दोपहर जिला अस्पताल में दवा लेने गई थी। स्किन में दिक्कत होने पर वह चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ. एनके प्रजापति के कक्ष में पहुंची। आरोप है कि यहां चर्मरोग विशेषज्ञ इलाज के बहाने युवती को अंदर कमरे में ले गए। जिसके बाद उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
उधर, डॉक्टर की गलत नियत भांप युवती शोर मचाते हुए बाहर की ओर भागी और इलाज के लिए खड़े लोगों से आपबीती सुनाई। उसकी सूचना पर पुलिस व परिवारीजन भी अस्पताल पहुंच गए।
युवती ने चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ. एनके प्रजापति के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर परशुराम सिंह का कहना है कि युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।