{"_id":"57f7d9f74f1c1b6a5326f755","slug":"eight-injured-in-pickup-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप पलटी, आठ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप पलटी, आठ घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
जीप पलट जाने से 8 लोग घायल हो गए।
- फोटो : अमर उजाला
सदरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक पिकअप पलट गई। इससे गाड़ी में सवार आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एक को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर एक पिकअप तंबाकू लोड करके बिसवां से रेउसा जा रहा था। गाड़ी में 10 लोग सवार थे। सदरपुर थाना क्षेत्र में जहांगीराबाद ईदगाह के पास से अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। हादसे को देख स्थानीय नागरिक मदद में जुट गए। किसी तरह सभी को गाड़ी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
घायलों में रेउसा निवासी महेश कुमार (25), सर्वेश कुमार, राजापुर कलां निवासी आशिक अली (33), मकसूद (30), मारूबेहड़ निवासी मोहद्दीन, इस्माइलपुर निवासी राजू (25), थानगांव के ग्राम बिलौटा निवासी लालता प्रसाद (65), बिसवां के पटेल नगर निवासी संतोष रस्तोगी (35) शामिल हैं। इन लोगों को रेउसा सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से मकसूद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक वाहन को छोड़ मौके से भाग गया।
विज्ञापन