{"_id":"57069e7b4f1c1b3820c81386","slug":"cylinder-bursts-four-shops-ash","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर फटने से लगी आग, चार दुकानें राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिलेंडर फटने से लगी आग, चार दुकानें राख
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
आग लगने से राख हुए सामान को देखते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
महमूदाबाद चौराहे के निकट हाईवे पर स्थित एक चाय व होटल पर गुरुवार भोर गैस रिसाव से सिलेंडर फट गया। इससे होटल समेत चार दुकानें जलकर राख हो गईं। हादसे में करीब चार लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हो गया। दमकल टीम ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
सिधौली के मोहल्ला प्रेमनगर दक्षिणी निवासी बदरुद्दीन का हाईवे पर महमूदाबाद चौराहे के निकट होटल है। पड़ोस में ही बाइक रिपेयरिंग की दो दुकानें हैं। इसी के पड़ोस में शरीफ की टैम्पो रिपेयरिंग की शॉप है। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे बदरुद्दीन होटल पर गैस सिलेंडर से भट्ठी जला रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच अचानक तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया, जिससे छप्पर के नीचे रखी दुकान धू-धूकर जलने लगी। सिलेंडर फटते ही उसने दमकल टीम को सूचना दी। दमकल टीम ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। हादसे में चार दुकानें जलकर राख हो गईं। इन सभी का करीब चार लाख रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन