{"_id":"5c6afe21bdec22105574f463","slug":"cylinder-blast-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर फटने से भड़की आग, चार मासूमों समेत पांच झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिलिंडर फटने से भड़की आग, चार मासूमों समेत पांच झुलसे
Tue, 19 Feb 2019 12:19 AM IST
आलोक alok
Amarujala
Amarujala
Published by: आलोक alok
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
लोगों को परेशानी
- फोटो : Amarujala
थाना सकरन इलाके के एक घर में चाट की सामग्री तैयार करते समय अचानक एक गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे वहां आग भड़क उठी। लपटों ने देखते ही देखते एक अन्य घर को भी चपेट में ले लिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। हादसे में एक ही परिवार के चार मासूमों समेत पांच लोग बुरी तरह से झुलस गए। इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सकरन थानाक्षेत्र के बेलवा बसहिया गांव में रहने वाला राम किशन राजपूत चाट का ठेला लगाता है। सोमवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे वह घर में चाट की सामग्री तैयार कर रहा था। इसी बीच अचानक तेज धमाके के साथ छोटा गैस सिलिंडर फटने से आग लग गई। घर वाले जब तक कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते लपटों ने पड़ोस में रहने वाले उसके भाई रामलखन का घर भी चपेट में ले लिया। धू-धू कर उठती आग की लपटें देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। हड़कंप के बीच ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन
काफी प्रयासों के बाद किसी तरह आग पर काबू तो पा लिया गया लेकिन तब तक बाइक, पंपिंग सेट, अनाज, कपड़े समेत दोनों घरों की गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। इस हादसे में राम किशन तथा उसकी बेटी शुभांशी (6), प्रांसी (9) व बेटा जितेंद्र (7) के अलावा रामलखन की बेटी मुस्कान (5) बुरी तरह से झुलस गई। इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर पाकर पुलिस तथा राजस्व निरीक्षक ने गांव पहुंचकर हालातों का जायजा लिया। अग्निकांड में करीब डेढ़ लाख रुपये की सम्पत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन