{"_id":"57ae0f5b4f1c1be15bee6784","slug":"current-flow-in-school-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में उतरा करंट, बाल-बाल बचे बच्चे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल में उतरा करंट, बाल-बाल बचे बच्चे
Amarujala Bureau
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
इसी स्कूल की इमारत के ऊपर से गुजरी है हाईटेंशन लाइन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैमिषारण्य में प्राइवेट बस स्टैंड के निकट प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। स्कूल के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का तार छत पर लगे घास फूस में छू गया। इससे स्कूल में करंट उतर आया। इस दौरान शिक्षिका ने सूझबूझ दिखाते हुए कमरे में पढ़ रहे करीब 50 नौनिहालों को तत्काल बाहर निकला और पॉवर कॉर्पोरेशन को सूचना दी। पॉवर कॉर्पोरेशन की टीम ने इसे दुरुस्त कराया।
स्कूल भवन के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली हुई है। इससे यहां पर पढ़ने वाले नौनिहाल व शिक्षक दोनों भयभीत रहते हैं। इस लाइन को हटवाए जाने को लेकर कई बार शिक्षकों ने अधिकारियों से फरियाद की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला सका। शुक्रवार को स्कूल में पढ़ाई चल रही थी। तभी शिक्षिका रोली मिश्र को दीवार पर हल्की झनझनाहट प्रतीत हुई।
उन्होंने फौरन परिसर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक प्रहलाद बाबू दीक्षित की मदद से नौनिहालों को कमरे के बाहर निकाला। घटना के समय विद्यालय में 50 बच्चे थे। इसकी सूचना पॉवर कॉर्पोरेशन को दी गई। उसके बाद तत्काल पॉवर कट कर दी गई। बाद में टीम ने आकर लाइन को दुरुस्त किया।
विज्ञापन
दुरुस्त कराई जाएगी लाइन
विद्यालय के ऊपर से निकली विद्युत लाइन से अगर खतरा उत्पन्न हो रहा है तो इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को देकर दुरुस्त कराया जाएगा।
नीरज वर्मा, जेई