फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Crooks looted

नकाबपोश बदमाशों ने राहगीरों को लूटा

Wed, 21 Jun 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Jun 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Crooks looted
लूट - फोटो : अमर उजाला

सकरन थाना क्षेत्र से लकड़ी लेकर जा रहे दो ट्रैक्टर चालकों को लहरपुर में मंगलवार रात बदमाशों ने बंधक बनाकर लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने पिटाई कर दी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। 

विज्ञापन


सकरन निवासी महेश गौतम की लकड़ी की ठेकी से मंगलवार रात लालूपुरवा निवासी रामधार, मिंदनिया के रमाकांत व सकरन निवासी रमेश गुप्ता अपने-अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पापुलर की लकड़ी भरकर लहरपुर लकड़ी मंडी जा रहे थे।
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे लहरपुर के मोहलिया चौराहे पर जब ट्रैक्टर पहुंचे, तभी पांच नकाबपोश अवैध असलहों से लैस बदमाशों ने इन लोगों को रोक लिया। इसके बाद रामधार के ट्रैक्टर की बैट्री खोल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच सौ रुपये की नकदी व मोबाइल व रमाकांत के पास से 1500 रुपये व मोबाइल लूट लिया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों की पिटाई करते हुए बंधक बना लिया। जिसके बाद बदमाश भाग गए।


पीछे से ट्रैक्टर लेकर पहुंचे रमेश गुप्त ने दोनों को बंधन मुक्त किया। उसके बाद लूट का शिकार हुए रामाधार व रमाकांत ने इस संबंध में लहरपुर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed