{"_id":"578289944f1c1b4b507fa81e","slug":"created-a-video-clip-of-a-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका की नहाते समय बनाई वीडियो क्लिप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका की नहाते समय बनाई वीडियो क्लिप
Amarujala Bureau
Updated Sun, 10 Jul 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक मकान मालिक ने किराए पर रह रही शिक्षिका की नहाते समय वीडियो क्लिप बना लिया और उसको ब्लैकमेल करने की कोशिश करने लगा। इससे परेशान शिक्षिका ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शहर के आशू उर्फ विशाल सिंह के मकान में लखीमपुर में तैनात एक शिक्षिका किराए पर रहती थी। कई दिन पूर्व शिक्षिका मकान के बाथरूम में नहा रही थी। इस बीच मकान मालिक ने चुपके से शिक्षिका की नहाते हुए वीडियो क्लिप बना ली।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी शिक्षका को ब्लैकमेल करने की कोशिश करने लगा। इस पर शिक्षिका ने रविवार को आरोपी आशू के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला ने बताया कि एक शिक्षिका ने मकान मालिक पर नहाते समय उसकी वीडियो क्लिप बनाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। जिसके चलते आरोपी मकान मालिक आशू उर्फ विशाल सिंह के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।