{"_id":"fa5bac5fb321b7af8cad0b6f6d82e024","slug":"corpse-of-man-found-under-bridge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल के नीचे मिली युवक की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुल के नीचे मिली युवक की लाश
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद थानगांव थाना क्षेत्र के चौका नदी के चंदौली घाट पुल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज जांच पड़ताल में जुट गई है।
रविवार की सुबह ग्रामीणों ने चौका नदी के चंदौली घाट पर बने पुल के पास एक युवक की लाश पड़ी देखी। लोगों ने जानकारी पुलिस को दी। मृत युवक की पहचान वीरेंद्र तिवारी (35) पुत्र यज्ञ तिवारी निवासी परसिया थाना थानगांव के रूप में हुई। मृतक के परिवारीजनों ने बताया कि वीरेंद्र करीब पंद्रह दिन पूर्व मजदूरी करने लखनऊ गया था।
शनिवार को वीरेंद्र अपने गांव के एक अन्य व्यक्ति के साथ घर वापसी के लिए लखनऊ से निकला था। देर रात वीरेंद्र का साथी घर पहुंच गया किंतु वीरेंद्र नहीं पहुंचा। वीरेंद्र के घर न पहुंचने से परेशान परिवारीजन खोजबीन में लग गए। सुबह किसी ने चंदौली घाट के पास एक लाश पड़ी होने की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने शव की पहचान वीरेंद्र के रूप में की।