फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   constable beaten man

चोर बता युवक को सिपाही ने पीटा

Sun, 18 Sep 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Sep 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
constable beaten man
- फोटो : अमर उजाला
सिपाही ने एक युवक को चोर बता बुरी तरह पीट दिया। वह गांव के बाहर तालाब देखने गया था। पिटाई से जख्मी हुए युवक को परिवारीजन निजी अस्पताल ले गए। वहीं इसी बीच उसकी मौत की अफवाह उड़ गई।
विज्ञापन


लोगों की नाराजगी भांप क्षेत्र में कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई। हालांकि घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने दबाव बनाकर सुलह कर ली। एसओ का कहना है कि इस तरह के किसी मामले में तहरीर नहीं आई है। यदि तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मलिकापुर गांव निवासी मटकन्नी (18) पुत्र रामपाल शुक्रवार शाम तालाब की ओर गया था। यहां कुछ देर बाद पहुंचे एक सिपाही व होमगार्ड ने युवक से पूछताछ की और फिर उसे चोर बताकर उसे लाठियों से बुरी तरह पीट दिया। युवक को जख्मी करने के बाद पुलिसकर्मी निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जानकारी मिलते ही परिवारीजन मौके पर पहुंचे और उसे निजी अस्पताल ले गए। इसी बीच शनिवार सुबह युवक की मौत की अफवाह फैल गई। इस पर लोग नाराज हो उठे।

मामले की गंभीरता भांप इमलिया सुल्तानपुर के अलावा हरगांव, महोली व रामकोट पुलिस मौके पर तैनात कर दी गई। क्षेत्रीय विधायक भी पहुंच गए, लेकिन बाद में मौत की खबर झूठी निकलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।


मामले को लेकर एसओ एहतराम जैदी का कहना है कि युवक की पिटाई से संबंधित कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि सूत्र बताते हैं कि युवक पर पुलिस ने दबाव बनाकर सुलह कर ली। एसपी सौमित्र यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed