फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   constable beaten by villager

झगड़ा शांत कराने पहुंचे सिपाही को किया अधमरा

Tue, 12 Jan 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Tue, 12 Jan 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
constable beaten by villager

नाली बनाने को लेकर दो पक्षों में हो रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे सिपाही राकेश कुमार पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। हमले में आरक्षी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

विज्ञापन


उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उधर, दो घंटे तक चले बवाल में दो पक्षों के आठ लोग जख्मी हो गए। घायलों को संदना सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मामला रिक्खीपुरवा के हिंडौरा गांव का है।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मानें तो थाने की पुलिस ने मामले में लापरवाही बरती और थाने से महज एक सिपाही को ही अकेले बवाल शांत कराने भेज दिया गया। 

हिंडौरा निवासी लालता प्रसाद व जगपाल के बीच नाली की निकासी को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। बात बढ़ने पर पथराव होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना थाने पहुंची तो आरक्षी राकेश कुमार को झगड़ा सुलझाने के लिए गांव भेज दिया गया। आरक्षी मौके पर पहुंचा तो दोनों ओर से ईंट-गुम्मे चल रहे थे। सिपाही ने दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की तो कुछ दबंगों ने आरक्षी पर भी पथराव कर दिया।

इसमें सिपाही गंभीर रूप से जख्मी होकर वहीं गिर गया। इस पर दोनों पक्षों के हमलावर भाग निकले। उधर, सिपाही के घायल होने की खबर पाते ही थाने से अतिरिक्त फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने आरक्षी समेत पथराव में घायल हुए लोगों को सीएचसी भेजा, जहां से चिकित्सकों ने आरक्षी को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।


घटना में एक पक्ष से लालता प्रसाद, सुखरानी, गुड्डी व राजाराम व दूसरे पक्ष से जगपाल, सावित्री, मुन्नीलाल व दीपक जख्मी हुए। इन लोगों का सीएचसी संदना में इलाज कराया गया। एसओ का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed