{"_id":"570be5454f1c1b04474a6b45","slug":"cleaner-suiside","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर झूलता मिला सफाईकर्मी का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर झूलता मिला सफाईकर्मी का शव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
का्रइम
- फोटो : अमर उजाला
रामकोट इलाके के खूबपुर गांव में एक सफाईकर्मी का शव संदिग्ध हालात मेें फंदे पर झूलता मिला। घटना के समय उसकी पत्नी परिवार में ही एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। जब लोग लौट कर आए तो शव फंदे पर झूलता मिला। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
रामकोट इलाके के भटपुरवा गांव का मूल निवासी श्रवण कुमार (30) पुत्र शिवप्रसाद मछरेहटा ब्लॉक में बतौर सफाईकर्मी तैनात था। मौजूदा समय में श्रवण शहर से सटे रामकोट इलाके के खूबरपुर में मकान बना कर रह रहा था। उसके परिवार के अन्य लोग हैडिल कॉलोनी में रहते हैं। हैडिल कॉलोनी में एक मांगलिक कार्यक्रम था। कार्यक्रम में पत्नी समेत गया था।
विज्ञापन
लेकिन कुछ देर बाद वह पत्नी को छोड़कर घर खूबपुर आ गया। परिवारीजन के मुताबिक जब उसके लिए परिवार के लोग खाना लेकर गए तो घर में श्रवण का शव फंदे पर झूलता मिला। खबर पाकर रामकोट पुलिस पहुंची। उसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ सियाराम वर्मा का कहना है कि मामले की जांच कर की जा रही है।
विज्ञापन