{"_id":"6ac6776707a4b752a30a7424","slug":"a-six-year-old-girl-from-a-family-staying-at-a-night-shelter-was-raped-roorkee-news-c-5-1-drn1075-1084901-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: रैन बसेरे में ठहरे परिवार की छह साल की बच्ची से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: रैन बसेरे में ठहरे परिवार की छह साल की बच्ची से दुष्कर्म
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में रैन बसेरे में ठहरे एक परिवार की छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई थी। परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे। बुधवार सुबह बच्ची बदहवास हालत में वापस आई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से बरेली निवासी परिवार कलियर में हाजिरी देने के लिए आया था और रेन बसेरे में ठहरा हुआ था। मंगलवार शाम बच्ची अचानक लापता हो गई। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश की लेकिन देर रात तक उसका पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि घटना के समय बच्ची के परिजन लंगर लेने के लिए गए थे।
बुधवार सुबह बच्ची के मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सीओ बहादराबाद देवव्रत जोशी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ और क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
आरोपी की तलाश में गठित की गई पुलिस टीमें
- एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मामले की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।