फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Claims against two in the forgery of land

जमीनों के फर्जीवाड़े में दो के खिलाफ वाद दायर

Tue, 12 Sep 2017 11:21 PM IST
सीतापुर
सीतापुर Updated Tue, 12 Sep 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Claims against two in the forgery of land
Crime
फर्जी दस्तावेज बनवाकर किसानों की जमीनों का सौदा करने के मामले में एसडीएम सदर ने भूमाफिया के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश थानाध्यक्ष कमलापुर को दिए हैं। बैनामा लेखक की ओर से जमीनें खरीदने वाले दो लोगों के खिलाफ सहायक महानिरीक्षक निबंधक कार्यालय में रजिस्ट्री कैंसिल करने के लिए वाद दायर किया है। जमीनों के फर्जी बैनामा निरस्त कराकर खरीदारों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कराने की बात भी रजिस्ट्रार ने कही है। 
विज्ञापन


अमर उजाला ने 12 सितंबर के अंक में ‘फर्जी दस्तावेजों से हड़पी किसानों की जमीनें’ शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशन के बाद हरकत में आए प्रशासन ने इस सनसनीखेज मामले में जांच व कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। मालूम हो, कि ब्लॉक खैराबाद की ग्राम पंचायत सरवरपुर केसरिया में तीन किसानों की साढ़े सत्रह बीघा जमीन भूमाफिया ने फर्जी दस्तावेज बनवाकर बेच दी थी।
विज्ञापन


भूमाफिया के मजबूत नेटवर्क का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है, कि जिन किसानों की जमीनें बेची गई उन्हें कानोंकान खबर नहीं हुई। इन किसानों के पास तहसील प्रशासन ने जब दाखिल-खारिज की नोटिस भेजी तो उनके होश उड़ गए। इनमें किसान बाबूराम, सुशील कुमार तथा श्रीकृष्ण की जमीनें बिक चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले का खुलासा हुआ तो भूमाफिया किसानों पर अपनी जमीनें उनके नाम लिखने का दबाव बनाने लगे। ऐसा न करने पर किसानों को धमकी तक दे डाली। एसडीएम सदर प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि थानाध्यक्ष कमलापुर को दोषियों के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। 


रजिस्ट्रार श्याम सिंह बिसेन ने बताया कि जमीनें खरीदने वाले शिवपाल सिंह और कांती सिंह के खिलाफ फर्जी बैनामा निरस्तीकरण के लिए सहायक आयुक्त अनिल कुमार सिंह के समक्ष वाद दायर किया गया है। बैनामा निरस्त होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed