फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Child raped

चार साल की मासूम से दरिंदगी, बिगड़ी हालत 

Sun, 07 May 2017 10:37 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 07 May 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Child raped
rape

मानपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने चार साल की मासूम के साथ दरिंदगी की। दरिंदा बालिका को एक समारोह स्थल से उठा ले गया और गांव के बाहर ले जाकर दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर आरोपी बालिका को छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन


बताते हैं कि बच्ची इस समय अपने ननिहाल आई हुई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चार साल की मासूम अपनी रिश्तेदारी में मानपुर आई थी। बताते हैं कि गांव में आयोजित एक समारोह में शनिवार रात नौटंकी का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


जिसकी वजह से बच्ची भी नौटंकी देखने गई थी। इसी बीच यहां मौजूद एक व्यक्ति टॉफी देने के बहाने उसे उठा ले गया और खेत में जाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की वजह से बालिका की हालत बिगड़ गई तो वह बच्ची को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बच्ची भी अपने घर की ओर भागी, लेकिन गांव से कुछ दूर ही बेहोश होकर गिर पड़ी। गांव के कुछ लोगों ने उसे बेहोश देखा तो परिवार को खबर दी। परिवार के सदस्यों ने इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने के थाने में तहरीर दी है।

थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने बताया कि परिवार की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। बालिका को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।


बालिका दहशत में
घटना के बाद बालिका दहशत में है। हालत ये है कि बालिका किसी भी अजनबी व्यक्ति को देखकर चीख पड़ती है। गांव के लोगों की माने तो बालिका जब मिली तो वह खून से लथपथ थी। उसके नाजुक अंग से खून बह रहा था। वहीं उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। बालिका ने बताया कि दरिंदे ने मनमानी करने के लिए उसकी खूब पिटाई भी की।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed