{"_id":"57effdec4f1c1b8c61573fae","slug":"child-murderd","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम की हत्या कर शव कुएं में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम की हत्या कर शव कुएं में फेंका
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
ग्राम नगला हीरे में तैनात पुलिस फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा क्षेत्र के बोहरा मजरा रमुवापुर कालिका सिंह गांव में एक बालक का शव शनिवार सुबह कुएं से बरामद हुआ। वह गुरुवार से लापता था। पिता ने हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
रेउसा के बोहरा मजरा रमुवापुर कालिका सिंह निवासी रामाधार का पुत्र अंकुर (6) गुरुवार को घर के बाहर खेल रहा था। यहीं से वह अचानक लापता हो गया। जिसके बाद परिवारीजन ने उसकी काफी तलाश शुरू की, लेकिन खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। जिसके चलते शुक्रवार को परिवारीजन ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
पुलिस जांच कर रही थी। इसी बीच शनिवार भोर अंकुर का शव संदिग्ध हालात में घर के पास ही स्थित एक कुएं से बरामद हुआ। पिता ने आशंका जताई है कि रंजिश के चलते किसी ने उसके बेटे को पकड़ कर मार दिया और कुछ दिन लाश छिपाए रहने के बाद शव को कुएं में डाल दिया।
विज्ञापन
हालांकि मामले में उसने किसी को नामजद नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। बालक का कुएं में शव मिलने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।