{"_id":"57ee9fa74f1c1bcc095748f0","slug":"child-drowned-in-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथियों संग नहाने गया बालक तालाब में डूबा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साथियों संग नहाने गया बालक तालाब में डूबा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमलापुर थाना क्षेत्र के भौली मजरा नवागांव के दक्षिण स्थित रानी ताल में साथियों संग नहाने गया एक मासूम शुक्रवार सुबह गहरे में पानी में डूब गया। जब तक ग्रामीण उसे तालाब से निकालते, मासूम ने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस घटना की जानकारी से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन
भौली मजरा नवागांव निवासी मधई का पुत्र अखिलेश (9) शुक्रवार सुबह गांव के ही कुछ अन्य बच्चों के साथ गांव के दक्षिण स्थित रानी ताल में नहाने गया था। बताते हैं कि नहाते समय बालक गहरे पानी में चला गया। संतुलन बिगड़ने पर वह गहरे पानी में डूबने लगा।
विज्ञापन
बचने के प्रयास में बालक को छटपटाते देखकर अन्य बच्चों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। इस पर गांव के लोग दौड़कर तालाब पर पहुंचे, जब तक ग्रामीण उसे बाहर निकालते, बालक ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिवारीजन बच्चे के शव को लेकर घर चले गए। मामले को लेकर परिवारीजन ने कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की है। पुलिस भी घटना की जानकारी से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन