फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   case on Kanoongo

प्रार्थना पत्र गायब करने पर कानूनगो पर केस

Thu, 17 Sep 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Thu, 17 Sep 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन

महमूदाबाद तहसील के एक सहायक रजिस्ट्रार कानूनगो पर तहसील दिवस का प्रार्थना पत्र गायब करने के मामले में पुलिस में केस दर्ज कराया है। यह कार्रवाई नायब तहसीलदार के निर्देश पर जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई।

विज्ञापन


नायब तहसीलदार आलोक रंजन ने बताया कि तहसील दिवस में आए प्रार्थनापत्रों की जांच सहायक रजिस्ट्रार कानूनगो  चंद्रशेखर अवस्थी को सौंपी गई थी, जिसमें से एक प्रार्थनापत्र उनके द्वारा गायब कर दिया गया था।
विज्ञापन


 इस मामले की जांच सहायक रजिस्टार कानूनगो साधूराम को सौंपकर रिपोर्ट मांगी गई थी। जांच में प्रार्थना पत्र गायब होने की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर जांचकर्ता ने आरोपी  सहायक रजिस्ट्रार कानूनगो चंद्रशेखर अवस्थी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल डीके शाही ने बताया कि आरोपी सहायक रजिस्ट्रार कानूनगो के विरुद्ध धारा 409 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed