फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Car-truck accident, nine teachers injured

कार-ट्रक में घुसी, नौ शिक्षक जख्मी

Mon, 09 Jan 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 09 Jan 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Car-truck accident, nine teachers injured
कानपुर से लखीमपुर खीरी जा रहे शिक्षकों से भरी कार सोमवार सुबह मनिकापुर गांव के पास पीछे से एक ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में कार सवार नौ शिक्षक घायल हो गए। हादसे में चालक भी जख्मी हो गया। ये शिक्षक लखीमपुर खीरी में तैनात हैं।
विज्ञापन


ड्यूटी के लिए वे कानपुर से लखीमपुर के लिए निकले थे। घायलों का सिधौली सीएचसी में उपचार कराया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। कानपुर से एक कार शिक्षकों को लेकर लखीमपुर खीरी जा रही थी। कार सिधौली इलाके में मनिकापुर गांव के पास हाईवे पर पहुंची तो आगे चल रहे एक ट्रक में पीछे से जा घुसी।
विज्ञापन


इस हादसे में कार सवार कानपुर देहात के मैथा निवासी शिक्षक विजय वर्मा (37), कानपुर के तिवारी बगिया निवासी दिनेश त्रिपाठी (45), कानपुर के ही यशोदा नगर निवासी रश्मि द्विवेदी (35) पत्नी संजय द्विवेदी, कानपुर निवासी ऊषा (42) पत्नी विक्रम, कानपुर के गोविंद नगर निवासी रूपिका (30) पत्नी दीपक।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कानपुर के एयरपोर्ट स्टैंड घई खेड़ा निवासी सीमा शर्मा (40) पत्नी महेश्वर शर्मा, कानपुर के शास्त्रीनगर निवासी ओम देव पांडेय (31), कानपुर के एफ ब्लॉक पंकी निवासी लक्ष्मी (30), उन्नाव के सिविल लाइन पूरा खेड़ा निवासी सुनील कुमार (36) व कानपुर के कल्यानपुर निवासी रजत (28) पाल जख्मी हो गए।

 

हादसे के बाद इन लोगों को फौरन सीएचसी सिधौली ले जाया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सभी शिक्षक कानपुर से लखीमपुर खीरी जा रहे थे। बताते हैं कि वहीं इन लोगों की स्कूलों में पोस्टिंग है। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed