{"_id":"589df0c84f1c1b2b623782c2","slug":"bus-driver-beaten-up-by-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल प्लाजा पर बस चालक को कार सवार ने पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टोल प्लाजा पर बस चालक को कार सवार ने पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
toll tax
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोल प्लाजा पर शुक्रवार दोपहर कार में रोडवेज बस की टक्कर लगने से नाराज युवकों ने चालक व परिचालक की जमकर धुनाई कर दी। नाराज कार सवार युवकों ने बस चालक को जबरन गाड़ी में बैठा लिया। इसी बीच लोगों ने डायल-100 को फोन कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के पहुंचने पर कार सवार युवक चालक को रास्ते में छोड़कर भाग निकले। पुलिस का कहना है कि कार क्षतिग्रस्त होने पर बस चालक व कार सवार लोगों से विवाद हुआ था, लेकिन उनका मामला आपस में निपट गया था।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी डिपो की बस लखनऊ से लखीमपुर जा रही थी। बस जब खैराबाद में टोल प्लाजा के पास पहुंची तो एक कार से टकरा गई, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस पर कार सवार लोगों ने इमलिया सुल्तानपुर इलाके के काजी कमालपुर निवासी बस चालक सत्यदीप व खीरी के भूलनपुर निवासी बस परिचालक रामलखन को बस से खींच लिया।
विज्ञापन
बताते हैं कि दोनों के साथ मारपीट की गई। जिसके बाद चालक को कार सवार लोगों ने अपने वाहन में बैठा लिया और उसे लेकर चल दिए। इसी बीच लोगों की सूचना पर डायल-100 टीम पहुंच गई। जिसके बाद कार सवार लोग कुछ दूर जाकर लड्डूपुर मोड़ के पास चालक को उतार कर चले गए। एसओ मनोज यादव का कहना है कि बस चालक व कार सवार लोगों का विवाद हुआ था। इन लोगों का मामला आपस में निपट गया था। किसी ने थाने में सूचना नहीं दी है।