फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Brother Murdered in sitapur

जमीन की लालच में सगे भाई को कुएं में फेंका, मौत

Sun, 25 Dec 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 25 Dec 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Brother Murdered in sitapur
Murder

रेउसा थाना क्षेत्र के कलना भवानीपुर गांव में एक युवक ने जमीन के लालच में अपने सगे मासूम भाई का कत्ल कर दिया। बिस्कुट दिलाने के बहाने वह उसे घर से बुला ले गया फिर गांव से एक किलोमीटर दूर उसे कुएं में फेंककर भाग निकला।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मामला खुल गया। पुलिस ने आरोपी भाई की निशानदेही पर बालक की लाश कुएं से बरामद कर ली है। मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


कलना भवानीपुर गांव निवासी श्रवण कुमार की करीब चार साल पूर्व मौत हो गई थी। पत्नी सुमन ने बताया कि पति की मौत के बाद चार बेटे व दो बेटियां घर में थी। करीब 22 बीघा जमीन थी। इसमें से सबसे बड़े बेटे अंकित के हिस्से में पौने चार बीघा जमीन थी। शेष जमीन अन्य बच्चों के नाम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकित की संगत ठीक नहीं थी और उसने अपने हिस्से की कुछ जमीन बेंच दी थी। इस वजह से परिवार भी उससे दूरियां बनाकर रखता था। इस बीच उसकी नियत में खोट आ गया। उसने जमीन में और हिस्सा बढ़ाने के लिए सगे भाई आदित्य (7) को मार डालने की साजिश रच डाली।

बताते हैं कि आदित्य शुक्रवार शाम अचानक लापता हो गया। देर शाम होने पर जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खबर पाकर एसओ रेउसा डीके सिंह भी मौके पर पहुंच गए। संदेह के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि आखिरी बार आदित्य बड़े भाई अंकित के साथ गांव के बाहर देखा गया था।

पुलिस ने अंकित से पूछताछ की तो उसकी कई बातें विरोधाभासी लगीं। इस पर पुलिस का उस पर शक गहरा हो गया। पुलिस ने सख्ती बरती तो अंकित टूट गया और पूरी बात कबूल ली। पुलिस के मुताबिक अंकित ने पूछताछ में बताया कि जमीन के लालच में उसने अपने छोटे भाई आदित्य का कत्ल कर दिया।


बिस्कुट दिलाने के बहाने उसे घर से बुला ले गया। गांव से करीब एक किलोमीटर दूर ले जाने के बाद उसे उठाकर कुएं में फेंक दिया और घर चला आया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कुएं से आदित्य की लाश बरामद कर ली है। एसओ का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मां सुमन ने अपने बड़े बेटे अंकित के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed