फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Boy burnt alive in a house

मकान की अाग में जिंदा जला बालक

Sun, 10 Apr 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Boy burnt alive in a house
सिधौली क्षेत्र में गेहूं के खेत में लगी आग को बुझाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर में लपटों ने रविवार को भी जिले में कहर बरपाया। जिले के लहरपुर, महोली, सदरपुर, महमूदाबाद, पिसावां, मिश्रिख, इमलिया सुल्तानपुर, तंबौर व संदना थाना क्षेत्रों में 20 स्थानों पर लगी आग ने जमकर तबाही मचाई। सकरन थाना क्षेत्र में एक बालक जिंदा जल गया। जबकि दो मवेशियों की झुलसने से मौत हो गई। हादसों में 54 घर जलकर राख हो गए। वहीं 198 बीघा फसल भी जल गई। पांच पेड़ एवं छह बीघा जंगल भी जला है। वहीं मिश्रिख के दधीचि आश्रम के खेत में आग लगने से पांच बीघा फसल जल गई। जिले में आग से करीब 26 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन


सकरन में लपटों ने ली जान 
सकरन थाना क्षेत्र के ग्राम कल्ली निवासी कृपाशंकर भार्गव का पुत्र रोहित (7) घर में सो रहा था। दोपहर को अचानक घर में आग लग गई। परिवार के सदस्य जान बचाकर भाग निकले, लेकिन आपाधापी में बालक घर में सोता ही रह गया। करीब दो घंटे के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन


लपटों में बालक जिंदा ही जल गया। वहीं हवा के कारण अन्य घर भी चपेट में आ गए। गांव के अंबिका, सोहन, शत्रोहन, रामपति, रामधार आदि ग्रामीणों के 27 घर व उनमें रखे कपड़े, बर्तन, जेवर आदि सामान जलकर राख हो गया। दो मवेशी भी जल गए। दमकल दस्ता मौके पर पहुंचा लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


20 घर जलकर राख
लहरपुर के ग्राम सोंसरी निवासी राजेश के घर आग लग गई। कुछ देर में आग ने करीब के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। करीब एक घंटे के बाद दमकल दस्ता गांव पहुंचा और आग को काबू करने के प्रयास में जुट गया। तब तक आग आधे गांव को अपनी चपेट में ले चुकी थी।

करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया जा सका। हादसे में राजेश, राघुराम, मनसुना, राम लखन समेत 20 घर व उनमें रखा राशन, कपडे़, बर्तन आदि सामान जलकर राख हो चुका था। 

पिसावां में चार घर जले
पिसावां के ग्राम मैनिया निवासी ब्रजेश के घर आग लग गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। तब तक ब्रजेश, अविराम, महराज व सर्वेश के घर व उनमें रखा सामान जलकर राख हो चुका था।

आग से 100 बीघा फसल जल गई
सिधौली कोतवाली क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से आग भड़क उठी। इससे करीब 100 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने पावर कार्पोरेशन के खिलाफ सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया। आरोप था जर्जर तारों को न बदलने से हादसे हो रहे हैं। सिधौली कोतवाली क्षेत्र के भंडिया निवासी राजेंद्र जायसवाल के खेत में रविवार को हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया।

इससे खेत में खड़ी गेहूं की फसल राख हो गई। कुछ देर में आग ने करीब के अन्य खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तब तक राजेंद्र जायसवाल, मनोज जायसवाल, रामशंकर, राजू, किशोरी, गयाप्रसाद आदि किसानों की करीब 100 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी।


ग्रामीणों ने सिधौली महमूदाबाद मार्ग जाम कर दिया और पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही को लेकर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान करीब आधा घंटे तक महमूदाबाद सिधौली मार्ग प्रभावित रहा। इसके अलावा ‌ ज‌िले की अन्य तहसीलों में लगी आग में काफी नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed