{"_id":"5915f7714f1c1b231f853fa9","slug":"biker-dies-in-accident-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत
Amarujala Bureau
Updated Fri, 12 May 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारात से लौट रहे बाइक सवार दो युवक वनरोज से बचने के चक्कर में पेड़ से जा टकराए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी जख्मी हो गया। जख्मी युवक को बाराबंकी के किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी।
विज्ञापन
रामपुर मथुरा इलाके के शुकुलपुरवा गांव निवासी मयंकर (24) पुत्र कुन्नू क्षेत्र के महाजनपुर मजरा शुकुलपुरवा गांव निवासी अपने साथी जनकराज (22) पुत्र लखन के साथ गुरुवार रात बाइक से थाना क्षेत्र के गुलालपुर गांव में शादी में गया था।
विज्ञापन
देर रात करीब 11 बजे दोनों लौट रहे थे। जब दोनों नहरवल के पास पहुंचे, तभी अचानक सड़क पर वनरोज आ गया। वनरोज से बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार मयंकर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी जनकराज गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे बाराबंकी के किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी।