फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   bike rider died in road accident

बाइक खड्ड में गिरी युवक ने दम तोड़ा

Fri, 25 Mar 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर Updated Fri, 25 Mar 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
bike rider died in road accident
accident - फोटो : graphic

खैराबाद में रिश्तेदारी में होली मिलने जा रहा एक युवक बाइक समेत खड्ड में गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात युवक की मौत हो गई। खबर पाकर उसके परिवारीजन अस्पताल पहुंच गए थे। बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।

विज्ञापन


खैराबाद इलाके उनसिया गांव निवासी सुरेश कुमार (30) पुत्र रामसहाय गुरुवार शाम बाइक पर सवार होकर होली मिलने के लिए निकला था। इसी बीच जब वह हाईवे से असोढ़र जाने वाले मार्ग पर निकला, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में चली गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

विज्ञापन


कुछ देर बाद जब कुछ राहगीर उधर से निकले तो उनकी नजर युवक पर पड़ी। कुछ देर बाद सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed