{"_id":"cf6af49f4b0f31beedd132adb0089b34","slug":"beaten-after-protested-against-teasing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध किया तो पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ का विरोध किया तो पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Mon, 25 Jan 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली इलाके में एक युवक ने पहले किशोरी संग घर में घुसकर छेड़खानी की। जानकारी होने पर जब पिता आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचा तो उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
जिसके बाद उसने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज किया जा रहा है। मिश्रिख के एक गांव की किशोरी घर में अकेली थी।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी बीच गांव निवासी राजकिशोर घर में घुस गया। जिसके बाद उसने किशोरी को दबोच कर छेड़खानी की। किशोरी के पिता का आरोप है कि जानकारी होने पर जब वह आरोपी के घर शिकायत करने गया तो वहां राजकिशोर, सुरेश आदि ने उसकी पिटाई की।
विज्ञापन
जिसके बाद उसने कोतवाली में तहरीर दी। इंस्पेक्टर केके मिश्रा का कहना है कि मामले में केस दर्ज किया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।