फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   attacked on young man

युवक को चाकुओं से गोदा

Thu, 05 Nov 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Thu, 05 Nov 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन

लखनऊ से पैदल घर जा रहे एक युवक पर बुधवार देर शाम बाइक सवार दो लोगों ने चाकुओं से हमला कर दिया। शोर सुनकर जब गांव के लोग दौड़े, तब हमलावर बाइक छोड़ भाग गए। युवक को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। जख्मी युवक के परिवारीजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने बाइक बरामद कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों का पता लगाया जा रहा है। थानगांव इलाके के हैथी गांव निवासी डबलू (22) पुत्र तीरथ सिंह लखनऊ में काम करता था। बुधवार शाम वह लखनऊ से वापस गांव जा रहा था।
विज्ञापन


इस बीच जब वह चंदौली व बासुरा घाट के बीच पहुंचा तभी बाइक सवार दो हमलावरों ने उसे रोक लिया। रोकने के बाद हमलावरों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। उसे बुरी तरह से गोद दिया। हमलावर युवक को मार डालते इससे पूर्व शोर सुनकर पड़ोस के गंगापुरवा के लोग जब दौड़े तब हमलावर युवक को मरणासन्न हालत में छोड़ भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान हमलावरों की बाइक भी मौके पर छूट गई। लोगों ने जख्मी युवक का उपचार कराने के बाद परिवार वालों को सूचना दी। परिवार वाले उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर ले गए। घटना को लेकर युवक के भाई राकेश सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मौके से बाइक बरामद कर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed