फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Attack on Congress leader

कांग्रेस नेत्री पर एसिड अटैक का प्रयास

Tue, 18 Oct 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 18 Oct 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Attack on Congress leader
attack - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई की जिला उपाध्यक्ष व उनके भाई पर मंगलवार शाम तरणताल स्टेडियम में घात लगाकर बैठे कुछ युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट के बाद हमलावरों ने तेजाब फेंकने का प्रयास किया।

विज्ञापन


हालांकि दोनों किसी तरह भागकर पड़ोस में स्थित एसपी आवास पहुंच गए। इसी बीच आरोपी निकल भागे। हालांकि पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है। सीओ सिटी का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। एएसपी उत्तरी डॉ. ओपी सिंह भी कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन


शहर के आगा कॉलोनी निवासी कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई की जिला उपाध्यक्ष अभव्या सिंह चौहान पुत्री स्व. अनिल कुमार ने बताया कि वह मंगलवार शाम अपने भाई अभांष वर्धन सिंह के साथ स्टेडियम गईं थीं। तरणताल स्टेडियम पहुंचते ही पहले से घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इन लोगों ने तेजाब डालने का प्रयास किया। इस पर वह एसपी आवास भाग कर पहुंची। इस बीच आरोपी निकल गए। एसपी आवास पहुंच कर मदद मांगी तो सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। पुलिस उसे कोतवाली ले गए। अभव्या सिंह का आरोप है कि सोनू नाम के युवक ने अपने कई साथियों संग घटना अंजाम दी है।


इन लोगों ने उसके साथ अभद्रता भी की। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है। एएसपी उत्तरी डॉ. ओपी सिंह घटना की जानकारी होते ही कोतवाली पहुंचे और पीड़िता से पूछताछ की। सीओ सिटी रामसनेही यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed