{"_id":"57ec070e4f1c1b8167573ee2","slug":"abduction-attempt","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर के अपहरण की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर के अपहरण की कोशिश
Amarujala Bureau
Updated Wed, 28 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Police
- फोटो : File Photo
बाइक सवार तीन युवकों ने मंगलवार शाम दवा लेकर लौट रहे एक किशोर को अगवा करने का प्रयास किया। बदमाशों ने रुमाल में नशीला पदार्थ सुंघा उसे बेहोश कर दिया और गाड़ी पर बैठा लिया। घटनास्थल से दो किमी. दूर बिसवां-सदरपुर मार्ग पर ग्रामीणों को आते देख अपहर्ता किशोर को सड़क किनारे छोड़ भाग निकले। किशोर को ग्रामीणों ने एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है।
विज्ञापन
सदरपुर के ग्राम कोडनी मजरे खुरवल निवासी दिलीप (16) पुत्र रामनरेश 10वीं का छात्र है। मंगलवार शाम दिलीप साइकिल से दवा लेने सदरपुर गया था। लौटते समय सदरपुर-बजेहरा मार्ग पर खुरवल-चलिसवां चौराहे के बीच तीन बाइक सवार युवकों ने पता पूछने के बहाने उसे रोक लिया और रुमाल में नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया।
विज्ञापन
किशोर के बेहोश होते ही बदमाशों ने उसे बाइक पर बैठा लिया और बिसवां की ओर भागने लगे, लेकिन तभी जाफरपुर गांव के सामने ग्रामीणों को देख आरोपी युवक दिलीप को छोड़ भाग गए। ग्रामीणों ने सड़क किनारे बेसुध पड़े दिलीप को सदरपुर में एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। घटना को लेकर थानाध्यक्ष राजकुमार सरोज ने बताया कि अभी मामले की तहरीर उन्हें नहीं मिली है। तहरीर आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन