फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   a seven years old child raped in hargaon in Sitapur.

सीतापुर: मांगलिक कार्यक्रम में गई बच्ची के साथ दुष्कर्म, युवक पर केस दर्ज

Sat, 14 May 2022 07:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 14 May 2022 07:06 PM IST
सार

हरगांव थाना क्षेत्र में एक सात साल की बच्ची से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
a seven years old child raped in hargaon in Sitapur.
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

सीतापुर जिले के हरगांव थाना क्षेत्र से एक सात साल की बच्ची से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित गांव में ही आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में गई थी। जहां एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


इलाके के एक गांव निवासी सात साल की बच्ची अपनी दादी के साथ एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। रात के समय कार्यक्रम में प्रोजेक्टर पर लोग फिल्म देख रहे थे। बच्ची भी फिल्म देखने लगी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने बच्ची को दस रुपये देकर गुटका मंगाया। फिर युवक ने बच्ची के साथ साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। लापता बच्ची को परिजन तलाश करने लगे।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब पांच बजे बच्ची बेसुध अवस्था में अपने घर आई। आनन फानन में परिजन बच्ची को थाने लेकर पहुंचे । जहां पुलिस ने बच्ची को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों में पीड़िता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर सीओ सदर प्रवीण कुमार भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एसओ ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में सूरज नाम के युवक पर केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़िता की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed