फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सर्राफा से दिन दहाड़े 11 लाख की लूट

सर्राफा से दिन दहाड़े 11 लाख की लूट

Sat, 07 Jul 2018 11:33 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
सर्राफा से दिन दहाड़े 11 लाख की लूट
सर्राफ से 11 लाख की लूट
विज्ञापन

हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने एक सराफा व्यापारी से 11 लाख रुपये का माल लूट लिया। बदमाशों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब वह दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

हरगांव थाना क्षेत्र के निगोहा निवासी मदन मोहन शर्मा ने हरगांव के परेसहरा मॉल में सोने-चांदी के आभूषण की दुकान खोल रखी है। शनिवार की शाम मदन मोहन दुकान में ताला लगाकर अपने पौत्र अंकित के साथ बाइक से वापस अपने घर के लिए चल दिया। रास्ते में परेसहरा मॉल निगोहा के बीच शेखापुर के निकट बाइकों पर सवार तीन सशस्त्र बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए व्यापारी को रोक लिया। इसके बाद तमंचे से धमकाते हुए लूटपाट करने लगा। जब व्यापारी ने विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचे के बटों से प्रहार करना शुरू कर दिया। वहीं अंकित की पिटाई करते हुए बदमाशों ने उस पर तमंचा तान दिया। इसके बाद बदमाश व्यापारी के पास मौजूद बैग लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित व्यापारी हरगांव थाने पहुंचा व अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। मदन मोहन ने बताया कि बदमाश करीब 11 लाख रुपये कीमत का माल लूट ले गए हैं। थानाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का राजफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed